🔴 देवर ने भाभी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, LIVE VIDEO आया सामने📍 जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। 33 डिसमिल जमीन के विवाद में एक देवर ने अपनी भाभी के सिर पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। यह पूरी वारदात कैमरे में LIVE रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आ चुका है।

📌 क्या है मामला?

घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसदा की है। आरोपी हितेंद्र तरुण (29) अपने बड़े भाई गिरधर सूर्यवंशी (40) की 33 डिसमिल जमीन को जबरदस्ती 8 लाख में खरीदना चाहता था, जबकि उसकी बाजार कीमत करीब 14 लाख रुपए थी। इसी बात को लेकर घर में पहले से विवाद चल रहा था।

🪓 घर में घुसकर हमला

16 जुलाई की रात करीब 11 बजे, आरोपी नशे की हालत में अपने भाई के घर पहुंचा। पहले बहस की, फिर भाभी अनीता सूर्यवंशी (35) के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जब पति ने बीच-बचाव किया तो उस पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह बच निकला।

📹 LIVE वीडियो में कैद हुई वारदात

हमले से पहले पति-पत्नी को आशंका थी, इसलिए कैमरा ऑन कर दिया गया था। वीडियो में आरोपी को गालियां देते, कुल्हाड़ी लहराते और महिला पर वार करते देखा जा सकता है। पति-पत्नी वीडियो में गिड़गिड़ाते नजर आ रहे हैं, लेकिन आरोपी नहीं रुका।

🏥 महिला 24 घंटे से बेहोश

घायल महिला को पहले जिला अस्पताल और फिर हालत गंभीर होने पर बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया, जहां वह 24 घंटे से बेहोश है।

👮 आरोपी हिरासत में, परिवार फरार

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। आरोपी का पूरा परिवार घर में ताला लगाकर भाग गया है।

एसपी विवेक पांडेय ने बताया कि महिला की हालत अभी नाजुक है, और मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top