खैरागढ़ (छत्तीसगढ़)। गणेश चतुर्थी 2025 के अवसर पर खैरागढ़ शहर में इतिहास रचने की तैयारी हो रही है। ठाकुरपारा स्थित श्री आदर्श गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित इस वर्ष के गणेश पंडाल को नगर का सबसे भव्य और अद्वितीय पंडाल बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
समिति के अनुसार, इस बार का पंडाल गुवाहाटी के लगभग 500 वर्ष पुराने प्राचीन मंदिर के स्वरूप में तैयार किया जा रहा है। पंडाल निर्माण के लिए बंगाल से विशेषज्ञ कारीगरों को बुलाया गया है, जो अपनी कुशलता से इस ऐतिहासिक मंदिर की हूबहू प्रतिकृति तैयार कर रहे हैं।
अपने आस पास की खबरों की विस्तृत जानकारी अपने व्हाट्सप में डायरेक्ट पाने के लिए हमरे ग्रुप को ज्वाइन करे
Also read: छत्तीसगढ़: बिना बछड़ा दिए गाय प्रतिदिन 5 लीटर दूध देकर मचा रहा सनसनी
पुणे के दगडूशेठ गणपति का स्वरूप
पंडाल की मुख्य विशेषता यह है कि गर्भगृह में भगवान गणेश की प्रतिमा पुणे के प्रसिद्ध श्रीमंत दगडूशेठ गणपति के स्वरूप में स्थापित की जाएगी। यह स्वरूप अपनी दिव्यता और भक्तिभाव के लिए देशभर में प्रसिद्ध है।
श्री आदर्श गणेश उत्सव समिति के आयोजकों का कहना है कि इस पंडाल में पारंपरिक कलाकृति और आधुनिक सजावट का अनूठा मेल देखने को मिलेगा। पंडाल की भव्यता और इसकी ऐतिहासिक थीम निश्चित रूप से भक्तों को आकर्षित करेगी।
अपने आस पास की खबरों की विस्तृत जानकारी अपने व्हाट्सप में डायरेक्ट पाने के लिए हमरे ग्रुप को ज्वाइन करे
समिति की ओर से शहरवासियों और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले भक्तों का स्वागत करते हुए आह्वान किया गया है कि वे सपरिवार पधारकर बप्पा के इस दिव्य दर्शन का लाभ उठाएं। ठाकुरपारा में स्थित यह पंडाल गणेश उत्सव के दौरान भक्तिमय वातावरण और आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करने का केंद्र बनने की पूरी संभावना है।
Also Read: 15 Best Free AI Courses for Beginners That Will Transform Your Career in 2025
गणेश चतुर्थी का यह आयोजन न केवल धार्मिक महत्व रखता है बल्कि स्थानीय कलाकारों और कारीगरों को भी एक मंच प्रदान करता है। खैरागढ़ के इस अनोखे गणेश पंडाल से जुड़े सभी कार्यक्रम और व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से तैयार हैं।